नहीं बनी बात, स्टूडेंट्स करेंग विधानसभा का घेराव, मंच से की गई ये अपील

3

रांची में JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को खत्म कराने के लिए सरकार और छात्रों के बीच चल रही टेबल टॉक के बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार छात्रों की प्रमुख मांगों पर सहमति जताने को तैयार है. 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने पर सहमति बनने की खबर है, जबकि परीक्षा से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच ED से कराने पर भी विचार किया जा रहा है. इसके अलावा JPSC में सुधार और भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार एक विशेष कमेटी गठित कर सकती है. इस कमेटी में शिक्षाविदों और छात्र प्रतिनिधियों को शामिल किए जाने की तैयारी है. कमेटी परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता को लेकर सरकार को सुझाव देगी. सूत्रों के अनुसार, आंदोलन खत्म कराने की दिशा में सरकार जल्द औपचारिक घोषणा कर सकती है. हालांकि, फिलहाल छात्रों की नजर सरकार के आधिकारिक फैसले पर टिकी हुई है.