India vs South Africa 2nd test day 1 live score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से गुवाहाटी में शुरू हुआ. कोलकाता में खेले गए पहले मुकाबले में हार के बाद टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है. शुभमन गिल चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह पर कप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत संभालेंगे. साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. भारत ने दो बदलाव किए हैं. शुभमन गिल की जगह साई सुदर्शन और अक्षर पटेल के स्थान पर नितीश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।












