India A vs Afghanistan A Highlights Tri Nation A Series: प्रियांश आर्या, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के अर्धशतकों के बाद अपने गेंदबाजों की बदौलत इंडिया ए ने अफगानिस्तान ए को 101 रन से हराते हुए फाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाए हैं. अब त्रिकोणीय सीरीज में सारा दबाव अफगानिस्तान ए पर आ चुका है क्योंकि इस शर्मनाक हार के बावजूद अगर टीम को फाइनल में पहुंचना है तो श्रृंखला के आखिरी मैच में श्रीलंका ए को बड़े अंतर से हराना होगा.
इंडिया ए की प्लेइंग XI:
प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर
अफगानिस्तान ए की प्लेइंग इलेवन:
इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फर्मानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इसहाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दावूदजई












