क्या फिर शुरू हो पाएगा मैच? ये है 5 ओवर का कट ऑफ टाइम, नहीं थम रही बारिश, कोलकाता नाइट राइडर्स 3.4 ओवर के बाद 25/2

1

आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइडराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहने ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. केकेआर की टीम इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ खेल रही है. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन इस मुकाबले से बाहर हैं. उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को मौका मिला है. सैनी केकेआर के लिए डेब्यू कर रहे हैं. अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है. कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. हालांकि, पंजाब किंग्स को हराना केकेआर के लिए आसान नहीं होने वाला है. पंजाब सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है.